
सिलवानी। विश्व हिंदू परिषद की सिलवानी इकाई दुर्गा वाहिनी द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका मोनिका धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष रिशु विभोर नायक तथा थाना टीआई पूनम सविता विशेष रूप से उपस्थित रहीं.
कार्यक्रम के दौरान दुर्गा वाहिनी के आगमन तथा उसकी भूमिका पर चर्चा करते हुए नारी शक्ति विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति में नारी की भूमिका, आत्मरक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला.
शस्त्र पूजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, आत्मबल और संस्कृति संरक्षण के संदेश को प्रमुखता दी गई. कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं.
