ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश: समलैंगिक संबंध बनाने में नाकाम रहने पर पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने एक माह पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मृतक का मोबाइल भी उसके पास से जब्त कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक 29 मई इको लॉजिकल पार्क झागरिया हाईवे पर राजेश राय निवासी सतलापुर मंडीदीप का लगभग 5 दिन पुराना शव मिला था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान मौके से मृतक का मोबाइल गायब मिला. मोबाइल की सीड़ीआर से मिली आईएमईआई को रन करवाया गया तो उसमें एक मोबाइल नंबर चलना पाया गया. मोबाइल नंबर धारक से मोबाइल के संबंध में पूछताछ की तो मालूम चला कि उक्त मोबाइल अजय मियाना ने बेचा है. अजय ने पूछताछ पर बताया कि वह मोबाइल दीपक नाम के शख्स ने उसे दिया था. दीपक और अजय एक दूसरे पर मोबाइल के होने का आरोप लगा रहे थे. तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि घटना स्थल पर उस दिन से अजय सिंह मेवाडा की लोकेशन आ रही थी. अजस से पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया. अजय ने पुलिस को बताया कि वह समलैंगिक सेक्स करने का आदी था. उस दिन वह किसी आदमी को तलाशते हुए इकोलॉजिकल पार्क हाईवे की पुलिया के सामने से निकला, जहां मृतक शराब और खाना खा पी रहा था. मृतक ने उसे बताया कि वह रास्ता भटक गया है. तब आरोपी ने उसके साथ बैठकर एक रोटी खाई और उसकी शर्ट उतारी उसे घसीट कर नीचे ले गया. आरोपी ने जबरन उस व्यक्ति के साथ आप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश और असफल रहा. इस दौरान आरोपी ने पास में पड़े पत्थर को उठाया और व्यक्ति सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया.

Next Post

नशीले कफ सिरप मामले में फरार आरोपी राहुल गिरफ्तार 

Wed Jun 24 , 2026
भोपाल। एसटीएफ ने नशीले कफ सिरप मामले में फरार आरोपी राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल को 27 जून तक रिमांड़ पर लेकर पूछताछ की जा रही है. राहुल की गिरफ्तारी त्रिवेंद्रम (केरल) से की गई है. गांधी नगर इलाके में एसटीएफ ने बीते दिनों कार्रवाई की थी, […]

You May Like