चुनाव समर में उतरने से पहले असम के सीएम ने पीतांबरा पीठ में किया पूजन

दतिया। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा आज सोमवार को दतिया पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री विशेष विमान से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से पीतांबरा पीठ पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

दर्शन-पूजन के बाद प्रेस से बातचीत में हिमन्त विश्व शर्मा ने कहा कि उन्होंने मां बगलामुखी से देश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है। वहीं असम में आगामी चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में विराजमान मां बगलामुखी को शक्ति की विशेष स्वरूप माना जाता है। राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई नेता चुनाव या महत्वपूर्ण निर्णयों से पहले यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में असम में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा का यहां आना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

तरुण खटीक हत्या पर खटीक समाज में भारी आक्रोश

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में खटीक समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 360 गोत्रीय खटीक समाज के अध्यक्ष राजकुमार भोजक ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर कर रख गई है […]

You May Like