जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंंतर्गत जमखार में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक छोटेलाल मेहरा निवासी ग्राम जमखार ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है।
नाती का जन्म दिवस मनाने के लिये जबलपुर गया था सोमवार सुबह लगभग 5 बजे उसके बेटे रूखमेश ने फोन पर बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा मेहरा 23 वर्ष ने घर के अंदर पंखे से गमछा बांधकर फांसी लगा ली है। सूचना पर वह घर आकर देखा उसकी बहू दुर्गा मेहरा का शव घर के अंदर कमरे में रखा हुआ है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
