मिर्जापुर रीवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत

रीवा: मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने दो गाड़ियों को रौंदा, धू-धू कर जली कारें, कई लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर हुए इस भीषण सड़क हादसा,दुर्घटना की वजह ढलान पर एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया।

अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और एक अन्य कार स्विफ्ट डिजायर को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि गाड़ियाँ आगे चल रहे गिट्टी से लदे बड़े वाहन और डिवाइडर के बीच फंस गईं और उनमें तुरंत भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि बोलेरो और कार के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
मिर्जापुर जिले के ड्रामनगंज थाना क्षेत्र की घाटी में हुए हादसे में मरने वालो की संख्या हुई ग्यारह ज्यादातर मृतक सतना और मैहर जिले के, ट्रक के ब्रेक फेल होने से बीती देर रात हुआ था सड़क हादसा,
मैहर में मुंडन करा वापस लौट रहा था परिवार मृतकों में दो सतना और बाकी यूपी के जिगना के रहने वाले बोलेरो और स्विफ्ट कार आई ट्रक की चपेट में लगी आग, मिर्जापुर डीएम ने की 11 लोगों के जिंदा जलने की पुष्टि की है।

Next Post

ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल

Thu Apr 23 , 2026
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘वाघ नख’ नामक हथियार को खुलेआम दिखाने पर भड़के लोग। रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया […]

You May Like