
सुठालिया। सुठालिया के समीप खंदी के यहां मंगलवार की शाम 4 बजे ऑटो एवं बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई. घटना में ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये.
जानकारी के अनुसार ब्यावरा से यात्रियों को लेकर ऑटो सुठालिया तरफ आ रहा था. वहीं सुठालिया से बोलेरों वाहन ब्यावरा की और जा रहा था कि खंदी के यहां दोनों वाहनों की आमने-सामने जोर की टक्कर हो गई.
पुलिस के अनुसार ऑटो में सवार जगदीश पिता प्रेमनारायण शर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम दुर्गापुरा मधुसूदनढ़, पुष्पा पति मदनलाल प्रजापति उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम घाटाखेड़ी जिला गुना, सतीश पिता कैलाश शर्मा 35 वर्ष निवासी ग्राम बीवाखेड़ी सुठालिया एवं भूरीबाई पति श्रीराम प्रजापति उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम जामनेर जिला गुना, कोमलबाई पति जमनालाल वर्मा उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 सुठालिया, सलोनी पिता जगदीश शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दुर्गापुरा , मधु पति रमेश उम्र 30 वर्ष तथा ऑटो चालक विनोद पिता गोपाल निवासी ब्यावरा घायल हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद आधा दर्जन लोगों को बाहर रेफर किया गया है.
बोलेरे वाहन क्रमांक एमपी 04, सीटी 0315 में पार्षद प्रतिनिधि डा. अजीज कुरैशी सहित आरिफ शाह, ईमाम सर तथा दीपक नायक निवासी ग्राम हरिपुरा सवार थे. इनको मामूली चोट आना बताया जा रहा है. पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बोलेरों वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
