दबोह में आज होगा रामलीला का शुभारंभ, 26 नवंबर तक होंगे धार्मिक मंचन

भिंड। दबोह नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली पारंपरिक रामलीला का शुभारंभ आज धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। रामलीला आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। रामलीला का आज शाम 7 बजे नगर परिषद अध्यक्ष विमला नरेंद्र दुधारिया तथा दबोह थाना प्रभारी रवि उपाध्याय द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।

रामलीला के माध्यम से कलाकार रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगे। इसमें भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर वनवास, सीता हरण, हनुमान जी की भक्ति, लंका दहन और रावण वध तक के प्रसंगों का मंचन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उक्त जानकारी रामलीला आयोजक अखलेश उदैनिया के द्वारा दी गई है।

Next Post

पुलिस ने पकड़ा अवैध मुरूम से भरा डंपर, चालक गिरफ्तार

Mon Nov 16 , 2026
जबलपुर। बरगी पुलिस ने चोरी की मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर को जब्त किया है और मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगेली स्थित श्रमोदय स्कूल के समीप गौर से तिलवारा की ओर जा रहा […]

You May Like