भरमार बंदूक के साथ जंगल में, शिकार के लिए जा रहा एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

सतना: उचेहरा वन परिक्षेत्र के उरई चुआ बीट में वन अमले ने भरमार बंदूक के साथ जंगल में, शिकार के लिए जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार हो गया जिसकी खोज की जा रही है.वनमण्डल अधिकारी मयंक चांदीवाल के निर्देश अनुसार प्रत्येक परिक्षेत्र के बीटों में चौकसी बढ़ाने और पैदल गश्ती बढाई गई.

इस दौरान उचेहरा वन परिक्षेत्र के उरई चुआ बीट गार्ड अजय भदौरिया ने परिक्षेत्र अधिकारी सचिन नामदेव के मार्गदर्शन में शिकार के इरादे से लोड भरमार बंदूक लेकर जंगल में घूम रहे एक व्यक्ति रामखेलावन सेन पिता छोटेलाल सेन को दौड़कर पकड़ा वहीं एक अन्य फरार हो गया इस सिलसिले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

Tue Dec 16 , 2025
अहमदाबाद, (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे। दोनों मुख्य कलाकार अपनी दिलकश मौजूदगी के साथ आज मीडिया से रूबरू हुए और फिल्म को लेकर अपने अनुभव […]

You May Like