शिवेंद्र कुमार ने किया स्किन दान

रीवा। श्याम शाह मेडिकल कालेज रीवा में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अन्तर्गत संचालित बर्न यूनिट में 16 सितंबर को अंगदान कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विंध्य क्षेत्र में प्रथम बार स्किन का दान किया गया है.

ये स्किन तोपखाना निवासी स्व. शिवेंद्र कुमार पांडे की देह से लिया गया है जिनके फैमिली मेंबर ने उनकी देहावसान के बाद स्कीन दान का निर्णय गंभीर रूप से जले हुए मरीजों के इलाज में उपयोग होने की भावना से किया, साथ ही साथ समाज में अंगदान कार्यक्रम से संबंधित जागरूकता भी फैले इसका भी ध्यान रखा. विभागाध्यक्ष डॉ सौरभ सक्सेना ने बताया कि स्किन दान भी अन्य ऑर्गन की तरह किया जा सकता है और यह एक व्यक्ति से लेकर कई मरीजों में उपयोग किया जा सकता है विभाग में इसके लिए एक टीम हमेशा कार्यरत रहती है जो सूचना प्राप्त होने पर डेड बॉडी से ये स्किन हार्वेस्ट करती है. रीवा में स्किन बैंक का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के द्वारा मई माह में किया गया था और आरंभ के पांच माह के भीतर ही रीवा के सम्माननीय नागरिक द्वारा ये स्किन दान का निर्णय लोगों में अंगदान से सम्बन्धित जागरूकता होने का भी प्रमाण देता है. विभाग की तरफ उनकी पत्नी प्रतिभा पांडेय जो प्रोग्राम ऑफिसर हैं महिला एवम बाल विकास कटनी में पदस्थ को इस संबंध में एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा

Next Post

नवरात्रि अवसर पर पिपरी में प्रतिदिन चल रहा कन्या भोज

Tue Sep 30 , 2025
बागली/पिपरी। यहां स्थित नर्मदा मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व के दौरान माता की पूजा करने के बाद प्रतिदिन कन्या भोजन का आयोजन संपन्न होता है। सनातन सेवा समिति से जुड़े गिरधर गुप्ता ने बताया कि कन्याओं की संख्या का कोई निश्चित नहीं रहता है जितनी भी कन्याएं आ जाती है […]

You May Like