एमपी बोर्ड 10 वीं की परीक्षा आज होगी ख़त्म

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में गुरुवार को सामाज शास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान भोपाल जिले में एक नकल का प्रकरण दर्ज किया गया. विभाग के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मालवीय ने परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो रही है. परीक्षा को लेकर बच्चों ने अपने बेहतर हो रहे पेपर को लेकर जानकारी भी साझा की.

इधर,एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी महीने से संचालित की जा रही है. आज 21 मार्च को 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों का पेपर विज्ञानं विषय के साथ समाप्त हो जायेगा. जबकि 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 23 मार्च रविवार के दिन को छोड़कर अन्य अभी सभी दिन 25 मार्च तक संचालित होती रहेंगी. मैथमैटिक्स, राजनैतिक शास्त्र,कृषि, गृह विज्ञानं, शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों की परीक्षा हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थी देंगे. सभी परीक्षा केन्द्रो पर मंडल के कंट्रोल रूम से भी लगातार नजर रखी जा रही है. विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच बार कोड के माध्यम से की जा रही है. जानकारी के अनुसार अब तक करीब 10 फीसदी कॉपियों की जांच भी की जा चुकी है. कॉपियों की जांच 20 अप्रैल तक पूरी कर लेना का बोर्ड ने लक्ष्य बनाया है.

Next Post

टीबी जागरूकता का संदेश देने भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुआ नुक्कड़ नाटक

Fri Mar 21 , 2025
भोपाल। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. भोपाल रेलवे स्टेशन पर इस पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से यात्रियों और स्थानीय लोगों को टीबी के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव के बारे […]

You May Like