सगे भाईयों पर चाकू से वार

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत द्वारका नगर कछियाना मोहल्ला में देर रात्रि बदमाशों ने दो सगे भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक राहुल प्रजापति निवासी द्वारका नगर कछियाना मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात घर पर था तभी मोहल्ले के दीपू उर्फ चिल्ली उर्फ देवेन्द्र प्रजापति, राहुल प्रजापति, पिन्टु प्रजापति घर के पास आकर हल्ला कर रहे थे।

घर से बाहर निकल कर देखा तो दीपू उर्फ चिल्ली उर्फ देवेन्द्र प्रजापति ने शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगा। पैसे देने से मना किया तो पिन्टु प्रजापति एवं राहुल प्रजापति ने उसे पकड़ लिया और हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे व दीपू उर्फ चिल्ली उर्फ देवेन्द्र प्रजापति ने चाकू से गर्दन पर हमला कर चोट पहुंचा दी। आवाज सुनकर बीज बचाव करने भाई रवि प्रजापति भी आया उसे भी पीठ पर दीपू उर्फ चिल्ली उर्फ देवेन्द्र प्रजापति ने चाकू से मारकर चोट पहुंचा दी। वारदात पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है।

Next Post

हरमन का आतिशी अर्धशतक, मुंबई की गुजरात के खिलाफ लगातार आठवीं जीत

Wed Jan 14 , 2026
नवी मुंबई, (वार्ता) हरमनप्रीत कौर (नाबाद 71) के आतिशी अर्धशतक और अमनजोत कौर (40) तथा निकोला कैरी (नाबाद 38) के उपयोगी योगदान से मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स का विजय रथ मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग में सात विकेट की जीत के साथ रोक दिया और गुजरात के खिलाफ अपनी […]

You May Like