भारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड

भारत के लग्जरी कार बाजार में BMW Group ने साल 2026 की पहली छमाही में शानदार काम करते हुए नया बिक्री रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने जनवरी से जून 2026 के बीच 9,075 कारों की डिलीवरी किया है।

भारत के लग्जरी कार बाजार में BMW Group ने साल 2026 की पहली छमाही में शानदार काम करते हुए नया बिक्री रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि कंपनी ने जनवरी से जून 2026 के बीच 9,075 कारों की डिलीवरी की जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है। बताया जा रहा है कि बढ़ती मांग खासकर Long Wheelbase (LWB) मॉडल्स और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के फेमस होने से ही हुई है। वहीं कंपनी ने पहली तिमाही में 4,568 और दूसरी तिमाही में 4,507 कारों की बिक्री की। यह अब तक भारत में BMW Group का सबसे सफल पहला छह महीनों का प्रदर्शन माना जा रहा है।

Long Wheelbase और SUV मॉडल्स की जबरदस्त मांग
जानकारी के लिए BMW Group ने बताया है कि जनवरी से जून के बीच बिकी कुल 9,075 कारों में से 4,428 यूनिट यानी करीब 49 प्रतिशत Long Wheelbase मॉडल्स की थीं। वहीं SUV सेगमेंट कंपनी के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर साबित हुआ है। इसके साथ ही पहली छमाही में BMW और MINI ब्रांड की 5,926 SUVs की बिक्री हुई जो कुल बिक्री का 65 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं इसको पिछले साल की तुलना में देखे तो SUV बिक्री में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसको देखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय ग्राहकों के बीच अधिक स्पेस, आराम और प्रीमियम फीचर्स वाले LWB मॉडल्स की बढ़ती लोकप्रियता इस ट्रेंड को मजबूत कर रही है।

इलेक्ट्रिक कारों ने भी दिखाई दमदार रफ्तार
इसके साथ ही अभी के समय में BMW Group के लिए इलेक्ट्रिक वाहन भी तेजी से ग्रोथ का नया आधार बन रहे हैं। इसमें देखा जा रहा है कि कंपनी ने छह महीनों में 2,359 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं जो कुल बिक्री का 26 प्रतिशत हिस्सा है। जिसका सीधा मतलब है कि अब भारत में बिकने वाली हर चार नई BMW या MINI कारों में से एक इलेक्ट्रिक मॉडल है।

वहीं लक्जरी EV सेगमेंट में कंपनी ने 69 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। फिलहाल BMW Group भारत में BMW iX1 LWB, BMW i5, BMW i7 और MINI Countryman Electric जैसे चार इलेक्ट्रिक मॉडल बेच रही है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि BMW iX1 LWB कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है।

आने वाले महीनों में कई नए लॉन्च
अभी तक के नतीजों को देखते हुए BMW Group ने संकेत दिया है कि आने वाले महीनों में भारत में 14 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इनमें कुछ BMW Motorrad की प्रीमियम मोटरसाइकिलें भी शामिल हो सकती हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी BMW i5 Long Wheelbase, MINI Aceman, BMW M2 xDrive और फेसलिफ्टेड BMW i7 समेत नई BMW 7 Series को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है। इससे साफ है कि BMW भारत में अपने प्रीमियम और इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

Next Post

रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े

Sat Jul 11 , 2026
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के समापन से पहले अधर पाना की रस्म में भगवान को विशेष मीठा पेय अर्पित किया जाता है और फिर मटके को फोड़ दिया जाता है। भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई को होने वाला है। इस रथ यात्रा के शुरु होने […]

You May Like