बुधनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुधनी घाट में विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में एसडीएम दिनेश सिंह तोमर विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों के बीच विशेष कक्षा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने विद्यार्थियों से उनके परीक्षा परिणाम की जानकारी ली और भविष्य में क्या बनने की इच्छा है, इस पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलती है. विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिठाई व पुस्तकों का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी जितेंद्र चौहान, मोनिका बारिया, रमेश मालवीय, प्रियंका मालवीय, लीना शैंडे, संघमित्रा हेमने, ललित ठाकुर, दीप्ति अहिरवार, धीरेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र भार्गव, निकिता यादव आदि मौजूद थे.
