गर्म तवे की तरह तपा शहर, 44.4 डिग्री पहुंचा पारा

सतना : पिछले 2 दिनों से 43 डिग्री से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान सोमवार को रिकार्ड तोड़ते हुए 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. बढ़े हुए तापमान के साथ-साथ हवा में नमी ने मिलकर शहर को भ_ी जैसा तपाने में कोई कसर नहीं रख छोड़ी. दिन भर भीष्रण गर्मी से त्राहि-त्राहि करने के बाद शाम ढलने पर लोगों को उस वक्त फौरी राहत मिलती नजर आई जब तेज हवाएं चलने लगीं.मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

इस रिकार्ड तोड़ बढ़ोत्तरी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि एक ओर जहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस कास इजाफा देखने को मिला. वहीं दूसरी ओर यह सामान्य की तुलना में 3.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर आंका गया. यही सिलसिला रात के न्यूमनतम तापमान के मामले में भी देखने को मिला. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात शहर का न्यूनतम तापमान बढक़र 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

इस लिहाज से न्यूनतम तापमान में जहां 24 घंटे में 0.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर यह सामान्य की तुलना में 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक पाया गया. इतना ही नहीं बल्कि सोमवार को हवा ममें नमी की मात्रा में भी इजाफा देखने को मिला और यह 30 से 18 फीसदी के बीच बनी रही. हलांकि रविवार को दर्ज हुए 43.6 डिग्री तापमान के कारण गर्मी काफी बढ़ गई थी. लेकिन शाम ढलते ही हवा का बहना बंद हो गया. लिहाजा तापमान और नमी के इजाफे के साथ हवा बंद हो जाने से बेचैनी भरी उमस लोगों को परेशान करने लगी. वहीं सोमवार की सुबह सूर्यदेव के चढ़ते ही गर्मी और उमस की यह तासीर कई गुना अधिक महसूस की जाने लगी. हलांकि बीच बीच में छुटपुट बादलों की आवाजाही देख लोगों को राहत की आस बनी रही. लेकिन इसके बावजूद भी शाम होने तक जबरदस्त गर्मी का आलम बना रहा. लिहाजा 44.4 डिग्र्र्री सेल्सियस और बढ़ी हुई नमी के साथ समूचा शहर कियी गर्म तवे की तरह तपता रहा.
तेज हवाओं ने दी राहत
सोमवार को दिन भर भ_ी की तरह तपाने के बाद शाम को मौसम कुछ मेहरबान हुआ. बादलों की आवाजाही बढऩे के साथ हीि तेज गति से हवाएं बहने लगीं. हलांकि इस दौरान छुटपुट बूंदें भी पड़ीं. लेकिन तपती धरती पर वह बूंदे पलक झकपते ही भाप बनकर उड़ गईं. हलांकि उस दौरान कुछ समय के लिए जबरदस्त उमस शुरु हो गई. लेकिन फिर तेज गति की हवाओं के बहने के कारण लोग फौरी तौर पर राहत महसूस करने लगे. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सतना में बहने वाली हवाओं की गति 30 किमी प्रति घंटे की रही

Next Post

सरकार की योजनाओं को संगठन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा-भाजपा

Tue Apr 28 , 2026
जयपुर, 28 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जयपुर में पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को संगठन के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का निर्णय […]

You May Like