ग्वालियर से आया हथियार तस्कर गिरफ्तार, 4 पिस्टल बरामद

इंदौर:अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम कसने में इंदौर क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार देशी पिस्टल मय मैगजीन बरामद की हैं.गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय राहुल जोशी, निवासी हजीरा, ग्वालियर के रूप में हुई है. आरोपी रीजनल पार्क स्थित मरी माता मंदिर क्षेत्र से पकड़ाया.

राहुल बड़वानी से अवैध हथियार लाकर ग्वालियर में बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे धरदबोचा. इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ क्राईम ब्रांच थाने में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में डीसीपी क्राईम का कहना है कि पूछताछ में आरोपी से हथियार तस्करी के नेटवर्क को लेकर और जानकारियां जुटाई जा रही हैं. साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि इससे पहले किन-किन शहरों में उसने हथियारों की डिलीवरी दी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग की सख्ती, 75 प्रकरण दर्ज

Thu Jul 17 , 2025
इंदौर:अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. जिले में मदिरा और मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त, परिवहन और भंडारण पर लगाम कसते हुए विभाग ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.कार्रवाई के दौरान 75 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें अवैध रूप से रखी […]

You May Like