भारत लंच तक दो विकेट पर 72 रन

लंदन, 31 जुलाई (वार्ता) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में गुरूवार को पहले दिन लंच तक दो विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। लंच के समय साई सुदर्शन 25 और कप्तान शुभमन गिल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

बारिश के चलते अंपायर्स ने लंच ब्रेक पहले लेने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही यशस्वी जायसवाल (2) गस एटकिंसन केखिलाफ रिव्यू पर लेग बिफ़ोर आउट करार दिए गए। राहुल (14) सेट ही हो रहे थे कि क्रिस वोक्स की गेंद पर पर्याप्त रूम होने के बावजूद उन्हें कट करने का खामियाज़ा उठाना पड़ा। हालांकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है और अगले सत्र में इन दोनों बल्लेबाजों पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

लंच के समय सुदर्शन 67 गेंदों में चार चौकों की मदद से 25 और गिल 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 

Next Post

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट त्यागी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

Thu Jul 31 , 2025
ग्वालियर। डकैतों के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से प्रसिद्ध पूर्व उप निरीक्षक नारायण दास त्यागी का गुरुवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पुलिस विभाग ने उन्हें राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। शिवपुरी निवासी त्यागी ने आरक्षक के पद से पुलिस […]

You May Like