कांवड़ यात्रा पर निकले युवक को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

इंदौर: तेजाजी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल कांवड़िये की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा शनिवार रात चमेली देवी कॉलेज के पास हुआ था. टक्कर के बाद चालक कार लेकर भाग निकला, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है.मृतक की पहचान 22 वर्षीय पारस पिता राजेश बेडवाल निवासी मक्सी रोड के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक पारस ई-रिक्शा चलाकर परिवार की मदद करता था. 20 अगस्त को वह दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था. शनिवार रात चमेली देवी कॉलेज के पास वह साथियों के साथ सड़क किनारे जा रहा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी.

टक्कर से पारस सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के समय अंधेरा होने और कार की तेज रफ्तार के कारण साथी उसका नंबर नहीं देख सके. चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया. तेजाजी नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस कॉलेज और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि कार की पहचान कर चालक तक पहुंचा जा सके.

Next Post

स्वीडन की धरती पर संभावित परमाणु हथियारों की तैनाती को सैन्य योजना में शामिल करेगा रूस : रूसी राजनयिक

Mon Aug 24 , 2026
मॉस्को, 24 अगस्त (स्पूतनिक) रूस स्वीडन में संभावित परमाणु हथियारों की तैनाती और फ्रांस के परमाणु हथियार सिद्धांत में उसकी भागीदारी को अपनी सैन्य एवं राजनीतिक योजना में शामिल करेगा। रूस के स्वीडन स्थित राजदूत सर्गेई बेल्यायेव ने स्पूतनिक से बातचीत में यह जानकारी दी। श्री बेल्यायेव ने स्वीडन में […]

You May Like