केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026- 27 के बजट को मंजूरी दी

नयी दिल्ली ,01 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026- 27 के केंद्रीय बजट को रविवार सुबह मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही वर्ष 2026 – 27 का आम बजट पेश करेंगी। श्रीमती सीतारमण लगातार नौंवीं बार बजट पेश करेंगी।

इससे पहले वित्त मंत्री बजट की प्रति के साथ वित्त मंत्रालय के कार्यालय कर्तव्य भवन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन गई। श्रीमती मुर्मु ने दही और चीनी खिलाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया।

वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति के साथ बजट के संबंध में कुछ चर्चा भी की। इस अवसर पर उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने श्रीमती सीतारमण और उनकी टीम को बजट पेश करने के लिए शुभकामनाएं दी।

 

Next Post

​करोड़ों का बजट फिर भी स्ट्रेचर के पहिए गायब: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल की बदहाली की इंतहा

Sun Feb 1 , 2026
छिंदवाड़ा: केंद्र और प्रदेश सरकार मेडिकल संबद्ध जिला अस्पताल को करोड़ों को बजट प्रदान कर रही है। जिससे मरीजों को इलाज से लेकर सभी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके बाद भी मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।हालात यह है कि मरीजों को स्टेचर और […]

You May Like