भोपाल, 22 अप्रैल (वार्ता) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आज आतंकवादियों के हमले को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कायराना बताते हुए निर्दोष नागरिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।
श्री शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि आतंकवादियों के हमले में निर्दोष नागरिकों के कालकवलित होने का हृदयविदारक समाचार सुनकर मन द्रवित है। आतंकियों के इस कुकृत्य का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
भाजपा के अन्य नेताओं ने भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
