भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन : आप

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से विधवा व तलाकशुदा समेत अन्य निराश्रित महिलाओं की पेंशन रोक दी गई है।

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के अंदर दो महीने से भाजपा की सरकार है। निराश्रित महिलाएं समाज का सबसे असुरक्षित वर्ग होती हैं जिसमें विधवा, तलाकशुदा या बेसहारा महिलाएं होती हैं। उनको सरकार द्वारा पेंशन दी जाती है। दिल्ली में निराश्रित महिलाओं को दो महीने से पेंशन नहीं मिली है। निराश्रित महिलाएं दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं।

श्री भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार कई हजार विधवा महिलाओं की पेंशन काटने वाली है। हमें जानकारी मिली है कि बहुत सारी निराश्रित महिलाओं को कई वर्षों से पेंशन मिल रही थी, उसको भाजपा की सरकार काट रही है। आप का दिल्ली सरकार से निवेदन है कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला होता है। किसी विधवा की पेंशन काट दी जाएगी तो उसके लिए घर चलाना, अपना जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। निराश्रित महिलाओं की पेंशन काटने का फैसला लेने से पहले सरकार यह जरूर सोचे कि किसी जरूरत मंद महिला की सरकार पेंशन न काटे। दिल्ली सरकार जल्द से जल्द निराश्रित महिलाओं की पेंशन को जारी करे।

Next Post

दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई अहम बैठक

Tue Apr 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकारिणी, लोकसभा और जिला पर्यवेक्षकों की अलग-अलग बैठकें हुईं। बैठक में पार्टी संगठन को जिला, प्रखंड और बूथ स्तर तक […]

You May Like