सारनी पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

सारनी। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में फरार एवं आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारनी पुलिस ने लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सारनी में दर्ज अपराध क्रमांक 504/2025 के तहत फरियादी अजीमुद्दीन (निवासी शाहदरा, नई दिल्ली) से 25 अगस्त 2025 को बगडोना क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी। आरोपी युवकों ने सस्ते में कमरा दिलाने का झांसा देकर पीड़ित को सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की और उसका मोबाइल, नकदी सहित जरूरी दस्तावेज लूट लिए थे।

इस प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी रविंद्र उर्फ भोला फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

Next Post

मोहनगढ़ और लिधौरा में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, जेसीबी से तोड़ी गईं मशीनें

Thu Apr 2 , 2026
टीकमगढ़। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ गुरुवार को खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मोहनगढ़ और लिधौरा तहसीलों में कारी टोरन और बरगी नदी पर लिफ्टर मशीनों का उपयोग कर अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम को देखकर अवैध उत्खनन […]

You May Like