
टीकमगढ़। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ गुरुवार को खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मोहनगढ़ और लिधौरा तहसीलों में कारी टोरन और बरगी नदी पर लिफ्टर मशीनों का उपयोग कर अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम को देखकर अवैध उत्खनन में लगे लोग मौके से फरार हो गए। खनिज विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद लिफ्टर और अन्य मशीनों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। नदी किनारे जमा रेत के ढेरों को भी आसपास के गड्डों में फैला दिया गया।
