बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड: मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में पुलिस को लगातार अहम सफलता मिल रही है। एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले में तेजी से खुलासा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
ताजा जानकारी के अनुसार, इस सनसनीखेज डकैती के मास्टरमाइंड को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से करीब 14 लाख रुपये नकद और लगभग 70 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

वहीं, मामले में एक और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, दूसरे आरोपी को औरंगाबाद के आसपास से पुलिस ने दबोच लिया है। इस तरह अब तक इस डकैती कांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।सिंगरौली एसपी मनीष खत्री के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का बड़ा खुलासा किया जाएगा।पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से यह साफ है कि डकैती कांड के सभी आरोपियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Next Post

तीन विषयों में असफल होने पर छात्रा ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

Sat Apr 18 , 2026
इंदौर: गांधी नगर क्षेत्र में 12वीं परीक्षा परिणाम के तनाव में एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी.एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह […]

You May Like