
बमोरी।अंचल भर में हो रही तेज बारिश से कच्चे मकानों मे अब काफी नुकसान देखने को मिल रहा है जानकारी के मुताबिक बीते सप्ताह तेज बारिश के चलते बमोरी के खर्राखेड़ा में कैलाश अहिरवार के मकान में बारिश का पानी भर गया अचानक हुए जल भराव से कच्चा मकान भरभरा के ढह गया घर में रखे खाने पीने के समान तक को भी मजदूर सुरक्षित नहीं कर पाया कैलाश के अनुसार उसके कच्चे मकान में काफी नुकसान हुआ है पंचायत सचिव को भी इसकी जानकारी दी हफ्ता भर बाद भी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नहीं पहुंचा फिलहाल आसपास के लोगों ने कैलाश के परिवार को सहारा दिया है
