दंपति की नींद खुली तो झुग्गी से भागा बदमाश 

खाने-पीने का सामान और जेवरात चोरी

भोपाल, 21 जनवरी. गौतम नगर में रहने वाले एक दंपति की झुग्गी में रात के समय बदमाश घुस गया. खटपट की आवाज सुनकर दंपति की नींद खुली तो बदमाश मौके से भाग निकला. बाद में पता चला कि वह घर में रखा गैस सिलेडंर, मोबाइल फोन, जेवरात और खाने-पीने का सामान समेट ले गया है. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. इधर एक सूने मकान से चोर जेवरात और नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गया. जानकारी के अनुसार लखन वर्मा (22) डीआईजी बंगला गौतम नगर स्थित इंद्रा सहायता नगर झुग्गीबस्ती में रहता है और मजदूरी करता है. बीती उन्नीस जनवरी की रात लखन और उसकी पत्नी चांदनी खाना खाने के बाद दरवाजा लगाकर सो गए. रात करीब डेढ़ बजे खटपट की आवाज सुनकर दोनों की नींद खुली तो एक लड़का झुग्गी से बाहर भागता हुआ नजर आया. उसके जाने के बाद दंपति ने जब सामान चैक किया तो अंदर रखा पांच लीटर वाला गैस सिलेंडर, आटे का पीपा, दो चांदी की चैन, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान गायब था. रात होने के कारण लखन थाने नहीं गए. अगले दिन काम से लौटने के बाद उन्होंने थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शादी में गई महिला के घर चोरी शाजहांनाबाद थानांतर्गत मदर इंडिया कालोनी में रहने वाली संगीता कारवनाडे (45) गृहणी हैं. पिछले दिनों दोपहर करीब बारह बजे वह झुग्गी का ताला लगाकर गांधी नगर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने चली गई थी. वापस लौटने पर देखा तो झुग्गी का कुंदा टूटा पड़ा था. अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और पूरा सामान बिखरा पड़ा था. चेक करने पर अलमारी में रखे सोने के दो टॉप्स, एक रिंग, एक नथ और करीब 3 हजार रुपये नकदी समेत हजारों का सामान गायब था. पुिलस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

एक्सीडेंट में बेसुध हुए युवक की बाइक चोरी 

Tue Jan 21 , 2025
भोपाल, 21 जनवरी. नजीराबाद इलाके में एक्सीडेंट के दौरान बेसुध हुए एक युवक की बाइक चोरी का मामला सामने आया है. तलाश करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो पीडि़त ने थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. कई अन्य स्थानों से भी बदमाश दोपहिया वाहन चोरी कर […]

You May Like