मार्तंड स्कूल क्रमांक एक में पदस्थ शिक्षक निलंबित

रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक में पदस्थ शिक्षक शीवेश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलबंन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर कर्चुलियान नियत किया गया है. उल्लेखनीय है कि विद्यालय में संचालित छात्रावास के मेस के भोजन में कीड़े पाये जाने एवं अव्यवस्थाओं के संबंध में शिकायत की जांच कराई गयी. जांच में शिक्षक श्री श्रीवास्तव प्रथम दृष्टया दोषी पाये गये. पदीय दायित्व के निर्वहन में लापरवाही व अनियमितता बरतने पर शिक्षक को निलंबित किया गया है.

Next Post

निर्धारित स्थान के अलावा कहीं नही होगी पटाखे की बिक्री

Fri Oct 17 , 2025
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बाणसागर सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि दीपावली तथा अन्य त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की सतत निगरानी रखें. पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण […]

You May Like

Play sound