आज टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव, सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

इंदौर: शहर में रविवार को इंफरमेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है. इसमें आईटी सेक्टर की कंपनियों से निवेश और रोजगार को लेकर चर्चा होगी. उक्त कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे.टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 को लेकर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव साइंस और टेक्नोलॉजी संजय दुबे ने आयोजन पूर्व शनिवार को तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त शिवम वर्मा भी साथ थे. महापौर भार्गव सहित सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर का दौरा किया.

अतिरिक्त मुख्य सचिव और महापौर ने निरीक्षण के दौरान बैठने की व्यवस्था, स्टेज डिजाइन, वर्चुअल मीटिंग की तकनीकी सुविधाएं और प्रदर्शनी क्षेत्र का निरीक्षण किया. आयोजन स्थल पर हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट, 5त्र नेटवर्क सपोर्ट, और स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम स्थापित किए जाने पर चर्चा की गई. शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे. प्रदेश को डिजिटल टेक्नोलॉजी के युग में ले जाने के लिए उक्त आयोजन किया जा रहा है. इसमें आईटी सेक्टर में निवेश की वर्तमान स्थिति और ग्रोथ को लेकर चर्चा होगी. प्रदेश डिजिटल युग में स्थापित करने के लिए आईटी कंपनियों के प्रमुख निवेशकों और संचालक से संभावनाएं तलाशी जाएगी. उस आधार पर सरकार आगे बढ़ेगी.
वर्ल्ड क्लास अनुभव मिले
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 इंदौर एवं प्रदेश को नई पहचान देगा. यह न केवल निवेश के नए रास्ते खोलेगा ,बल्कि युवाओं को भविष्य की तकनीकों से भी जोड़ेगा. हमारा प्रयास है कि हर अतिथि और प्रतिभागी को वर्ल्ड क्लास अनुभव मिले

Next Post

कुपवाड़ा में अज्ञात आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मार कर की हत्या

Sun Apr 27 , 2025
श्रीनगर, 27 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अज्ञात आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात 45 वर्षीय गुलाम रसूल मगरे पर कंडी खास स्थित उनके आवास के अंदर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल […]

You May Like