जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शक्तिनगर में एक छात्र को तेज रफ्तार कार चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह देना महंगा पड़ गया। बदमाशों ने न केवल छात्र के साथ बदसलूकी की, बल्कि उसकी कार पर पत्थरों से हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।जानकारी के अनुसार शक्तिनगर सैनिक सोसाइटी निवासी सचिन जायसवाल अपनी मारुति डिजायर एमपी 20 जेड ए 8134 से घर का सामान लेने रामपुर चौक की ओर जा रहा था।
बदनपुर मोड़ के पास सामने से आ रही एक बलेनो कार एमपी 20 सी एफ 6085 के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर सचिन ने उन्हें गाड़ी धीरे चलाने को कहा। इतनी सी बात पर बलेनो सवार तीन युवक आगबबूला हो गए। कार सवार युवकों ने सचिन का रास्ता रोका झूमा-झपटी शुरू कर दी। दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने सडक़ किनारे पड़े पत्थरों से सचिन की कार पर हमला बोल दिया, जिससे गाड़ी के कांच टूट गए और काफी नुकसान हुआ
