जबलपुर: पनागर अंतर्गत हुई नकबजनी मामले में पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 5 लाख रूपये के जप्त किए गए।
नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव ने बताया कि 28 अप्रैल को अज्ञात चोर गणेश प्रसाद लोधी 58 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड के सूने मकान के ताले काटकर, अलमारी के लाकर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए थे ।
फुटेज के आधार पर किशन कुशवाह उर्फ बब्बा पिता लिक्खू कुशवाहा 26 वर्ष निवासी कछियाना मोहल्ला विनोवा भावे वार्ड पनागर एवं शिवा कुशवाहा पिता संजय कुशवाहा 29 वर्ष निवासी इंद्रा चौक प्रताप वार्ड पनागर, गुलाम मुस्तफा उर्फ गोपी पिता अब्दुल रहमान 46 वर्ष निवासी गोहलपुर एवं आरिफ अंसारी पिता राजू उर्फ रज्जब 32 वर्ष निवासी गोहलपुर को पकड़ा गया। जिन्होंने नकबजनी की घटना करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये जेवरों को आपस में बांट लेना बताये।
आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये सोने चंादी के जेवर कीमती लगभग 5 लाख रूपये के जप्त करते हुये चारों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी गुलाम मुस्तफा एवं आरिफ अंसारी द्वारा पूर्व में लार्डगंज अंतर्गत ज्वेलरी शॉप में साढ़े पॉच करोड की नकबजनी को अंजाम दिया गया था। ज्वेलरीशॉप में सनसनीखेज नकबजनी के प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने के जेवर वजनी 10 किलो 252 ग्राम 070 मिली ग्राम कीमती 5 करोड़ 43 लाख 43 हजार 500 रूपये के एवं घटना में प्रयुक्त कटर, इनोवा एवं मोटर सायकिल जप्त की गयी थी।
इसी प्रकार उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी किशन कुशवाहा एक शातिर नकबजन एवं वाहन चोर है जिसके विरूद्ध कोतवाली, पनागर, गढा, लार्डगंज, मदनमहल, संजीवनी नगर, गोहलपुर, विजय नगर, मझोली, कटंगी मझगवॉ में 15 अपराध हत्या, लूट, चोरी, मारपीट, आम्र्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, के अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2017 में थाना मगगवॉ अंतर्गत रामसेवक सोनी के घर में घुसकर किराना दुकान से नगदी रूपये चोरी करते समय जाग जाने पर रामसेवक सोनी की मुंह एवं गला दबाकर हत्या कर दी थी।
