चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर: सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को द्वारकापुरी पुलिस ने पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है.
द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा पुलिस के अनुसार सूर्यदेव नगर ग्राउंड में झोपड़ी के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक घूम रहा था.

पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ. पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह चाकू कहां से लाया और किसी वारदात की फिराक में तो नहीं था.

Next Post

ऑफिस की दराज से कलेक्शन के रुपये चोरी

Thu Feb 12 , 2026
इंदौर: ऑफिस में रखे कलेक्शन के नकद रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है. फरियादी छत पर मोबाइल पर बात करने गया था, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दराज से रकम उड़ा ली. पुलिस ने शिकायत पर चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. भंवरकुआं थाना […]

You May Like