इंदौर: ऑफिस में रखे कलेक्शन के नकद रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है. फरियादी छत पर मोबाइल पर बात करने गया था, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दराज से रकम उड़ा ली. पुलिस ने शिकायत पर चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि गुरु नानक नगर स्थित वाइन शॉप के पीछे बने एक कार्यालय में काम करने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने ऑफिस फंड के कलेक्शन की राशि दराज में रखी थी.
इसके बाद वह मोबाइल पर बात करने के लिए छत पर चला गया. करीब शाम पांच बजे लौटकर आया तो दराज में रखे रुपये गायब थे. आसपास तलाश करने के बाद जब रकम नहीं मिली तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
