तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन तीन फरवरी तक

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार 2025 के आयोजन के लिए आधिकारिक आदेश जारी किया है। राज्य के सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमातिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने सोमवार को यह घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि ये पुरस्कार उन फिल्मों को दिए जाएंगे जिन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा एक जनवरी, 2025 और 31 दिसंबर, 2025 के बीच प्रमाणित किया गया हो।

उन्होंने कहा कि मौजूदा पुरस्कार श्रेणियों के साथ-साथ नयी पुरस्कार श्रेणियां भी शुरू की जाएंगी। इसके अंतर्गत, सामाजिक जागरूकता को उजागर करने वाली फिल्मों को ‘सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संदेश फिल्म’ का पुरस्कार दिया जाएगा और एक विशेष डॉ. सी. नारायण रेड्डी पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में सरकार फिल्म उद्योग को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, इस बात को दोहराते हुए मंत्री ने फिल्म निर्माताओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र और दिशानिर्देश 31 जनवरी, 2026 तक प्राप्त किए जा सकते हैं, जबकि प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि तीन फरवरी, 2026 है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री ने पात्र उत्पादकों और आवेदकों से निर्धारित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए, निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रविष्टियाँ जमा करने की अपील की।

 

Next Post

अंडर-19 विश्वकप: पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराया

Tue Jan 20 , 2026
हरारे, (वार्ता) अली रजा (चार विकेट) और मोमिन कमर (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद उस्मान खान (75) और अहमद हुसैन (47) की दमदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने सोमवार को अंडर-19 विश्वकप के 12वें मैच में स्कॉटलैंड को 41 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। 188 […]

You May Like