किसान के खेत के कोठे में बंधे गाय का बछड़े का तेंदुए ने किया शिकार

पांढुरना, ग्राम बड़ चिचोली के कृषक प्रेमदास डोबले के खेत के कोठे में बंधे गाय के बछड़े का मादा तेंदुए ने अपने शावक के साथ शिकार किया,आज सुबह किसान को गाय के बछड़े का शत विक्षिप्त शव मिला,सूचना पर घटनास्थल पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मादा तेंदूए तथा उसके शावक द्वारा ही गाय के बछड़े का शिकार करने की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील की है।

बड़चिचोली निवासी कृषक प्रेमदास डोबले का गांव से लगकर ही पैतृक खेत है इसी खेत के एक कोने में किसान ने पालतू मवेशियों के लिए कोठा बनाया है,हमेशा की तरह ही बीते दिवस खेत में काम करने के बाद उसने अपने पालतू मवेशियों को कोठे में बांध कर वापस घर लौट आया था,आज सुबह जब किसान खेत में पहुंचा तो इस कोठे से लगभग 100 मीटर दूर गाय के तीन वर्षीय बछड़े का खून से लहूलुहान शव दिखाई दिया,किसी जंगली पशु द्वारा इसका शिकार करने की संभावनाओं को देख वन विभाग के अधिकारियों को दी गई सूचना के बाद बड़चिचोली क्षेत्र के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गुलाबराव धुर्वे ने घटनास्थल पर पहुंचकर कि गई जांच में इस गाय के बछड़े का मादा तेंदुआ तथा उसके एक शावक द्वारा शिकार करने तथा घटना स्थल के आसपास इन दोनों के ही पगचिन्ह दिखाई देने की भी पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

गौरतलब हो कि इस क्षेत्र के मादा तेंदुआ तथा उसके शावक विचरण कर रहें है,15 दिन पूर्व ग्राम लांघा में भी एक किसान के खेत के कोठे में बंधे तीन गाय के बछड़े का शिकार कर चूके है। इन जंगली घातक पशुओं के दहशत के चलते किसान तथा खेतीहर श्रमिक अब तो दिन के उजाले में भी खेतों में जाने से भी डर रहें है।

Next Post

मुक्तिधाम तक पहुंचना बनी बड़ी चुनौती, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu Aug 20 , 2026
सिंग्रामपुर/दमोह। सिंग्रामपुर के टगरा मोहल्ला स्थित मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार जैसी जरूरी स्थिति में भी ग्रामीणों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। हाल ही […]

You May Like