जमोड़ी पुलिस ने गांजा बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार , 1.2 किग्रा गांजा जब्त 

सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान “नशे से दूरी, है जरूरी” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उनि पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के विक्रेता को गिरफ्तार किया । पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी जमोड़ी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजू यादव पिता हीरालाल यादव निवासी दक्षिण करौदिया अपने किराए के मकान के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जमोड़ी ने एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई हेतु रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा दक्षिण करौदिया में संदिग्ध स्थान पर दबिश दी गई, जहां आरोपी राजू यादव को सफेद-काली पॉलिथीन लिए हुए पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत 12 हजार रुपए बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त कर लिया गया।आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उनि पुष्पेंद्र सिंह, सउनि बीरभान साकेत, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह,प्रधान आरक्षक राजपति सिंह,

महिला प्रधान आरक्षक कुसुमकली सिंह, आरक्षक संजय सोलंकी, चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया की भूमिका सराहनीय रही।

Next Post

गल्ला व्यापारी रहस्यमय हालात में लापता, खजुरा नाला के पास मिली बाइक

Thu Jul 17 , 2025
कटनी। बरही के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी शारदा अग्रवाल पिता रामप्रसाद, उम्र 55 वर्ष रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत थाना बरही में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, शारदा अग्रवाल बीती सुबह करीब 10 बजे से लापता हैं। देर रात उनकी बाइक बरही–गैरतलाई […]

You May Like