गोवा क्लब आगजनी के आरोपी लूथरा बंधु दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार

नयी दिल्ली: गोवा के एक नाइटक्लब के सह-मालिक लूथरा बंधुओं को मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जहां हाल ही में एक भीषण आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी।आगजनी की घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटियाला हाउस अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, गोवा पुलिस उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। दोनों भाई आज दोपहर लगभग 1:45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया।
उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में छह दिसंबर की आधी रात आग लग गई। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकांश क्लब के कर्मचारी और दिल्ली के चार पर्यटक शामिल थे। अधिकांश पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई थी।

जांच में पता चला कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था और क्लब अनिवार्य अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बिना अवैध रूप से संचालित हो रहा था और इसे पहले भी तोड़-फोड़ के नोटिस जारी किए गए थे लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने उसे रोक दिया था। संकरी पहुंच वाली गली होने के कारण अग्निशमन प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई जिससे यह भीषण दुर्घटना हुयी।

Next Post

मनरेगा का नाम बदलना मोदी सरकार की सनक : प्रियंका-राहुल

Tue Dec 16 , 2025
नयी दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना(मनरेगा) का नाम बदलना मोदी सरकार की सनक का परिणाम है और ऐसा कर वह गरीबों के हक मार रही है।श्रीमती वाड्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों […]

You May Like