
बैतूल। शोभापुर बस स्टॉप और काली माई के बीच स्थित जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का दो दिन पुराना शव मिला है। शव दो दिनों से धूप में पड़े होने के कारण पूरी तरह काला पड़ गया था एवं जंगली जानवरों ने छत विछत कर दिया
घटना की सूचना मिलने ही पाथाखेड़ा पुलिस वन विभाग अमला मौके पर पहुंचा पुलिस द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई पंचनामा बनाकर पूछताछ की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है
पुलिस द्वारा बताया गया की व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष हाइट लगभग 5 फुट 3 इंच शरीर पर मरुन टी शर्ट कला पेंट पहने हुए हैं और बगल में एक तागाड़ी जिसमें रेता भरी हुई थी आनुमान लगाया जा रहा है कि यह व्यक्ति रेता लेने आया होगा मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं शरीर पूरा काला एवं सड़ चुका था जिससे दुर्गंध बहुत तेज चल रही थी लोगों द्वारा सूचना पर मौका स्थान पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया गया प्रारंभिक जांच के बाद एवं पंचनामा बनाने के बाद बॉडी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है प्रथम प्राथमिकता बॉडी की शिनाख्त होना अनिवार्य है।
