
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत रिंग रोड पर ग्राम बंधा के पास सहजपुर पौड़ी स्थित ढाबा से काम खत्म कर घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम बिलखरवा निवासी चरण रैकवार (48) सहजपुर पौड़ी स्थित एक ढाबे में काम करते थे। रोज की तरह वे बुधवार को भी अपनी ड्यूटी पर गया था। रात को काम खत्म करने के बाद, लगभग 1 बजे वे ढाबा से खाना लेकर अपने घर बिलखरवा वापस लौट रहा था। इसी दौरान रिंग रोड ग्राम बंधा के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सड़क दुर्घटना में चरण रैकवार को गंभीर चोटें आईं। शुक्रवार अलसुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
