पीताम्बरा शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र में हर घंटे हजारों लोग कर रहे देवी के दर्शन

दतिया: प्रसिद्ध पीताम्बरा शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र का आगाज हो गया है। नवरात्र के आज दूसरे दिन भी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है। सुबह 9.30 बजे के बाद भीड़ उमड़ पड़ी। हर घंटे हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने भीड़ मद्देनजर विशेष इंतजाम किये है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिये 200 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गयी है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस वर्ष मुख्यद्वार पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से इसे बन्द रखा गया है। श्रद्धालुओं को उत्तर द्वार और पष्चिम द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। मंहिर परिसर में भीड को नियंत्रित करने के लिये जाने-आने की विशेष व्यवस्था की गयी है।

Next Post

मस्जिदों में अदा की गई ईद की विशेष नमाज

Mon Mar 31 , 2025
भोपाल: आज राजधानी भोपाल की 250 से अधिक मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। सबसे पहले ईदगाह में नमाज अदा की गई। इसके बाद बन्दों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like