बदमाश ने बच्ची के गले से निकाला सोने का लॉकेट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

भोपाल। कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान के अंदर करीब दो साल की बच्ची के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने का मामला सामने आया है. आरोपी की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. शिकायत के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपनी गोद में बच्ची को लेकर बाजार में खरीदारी करने गई थी. महिला दुकान में सामान खरीदने में व्यस्त थी और बच्ची को कंधे पर उठा रखा था. इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और मौका पाकर बच्ची के गले से सोने का लॉकेट निकालकर भाग गया. कुछ देर बाद महिला को लॉकेट चोरी होने की जानकारी मिली. इसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

Next Post

तीन लोगों के खातों से निकले 3 लाख रुपए

Thu Oct 29 , 2026
भोपाल। साइबर ठगों ने शहर के दो थाना क्षेत्रों में तीन लोगों को निशाना बनाकर करीब 3 लाख रुपए की ठगी कर ली. ठगी के शिकार लोगों में एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी, एक महिला और एक युवक शामिल हैं. पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

You May Like