कृषि ऊपज मंडी में अधिक अनाज आने से व्यवस्था लड़खड़ाई

सतना:अचानक गेहू की आमद बढ़ने से बुधवार को कृषि उपज मंडी की व्यवस्था लड़खड़ा गई. इतना ही नही नाराज किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंडी गेट पर विरोध स्वरूप ताला जड़ दिया.बताया गया है कि मंडी में निर्धारित समय शाम 4 बजे के बाद मंडी प्रशासन ने अनाज की बोली बंद की जिसको लेकर किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया.सरकारी खरीदी की समय सीमा तय होने के बाद बुधवार को अनाज की आवक सुबह से ही अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी.

दिनभर मंडी में बोली का क्रम रुक रुक कर जारी रहा. शाम 4 बजे के बाद प्रशासन ने अनाज की बोली बंद करदी। बताया गया है कि व्यापारियों ने खरीदी के लिए असमर्थता दिखाई। इसके बाद भी अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि किसानों के अनाज बचा है तो उनके लिए बोली शुरू किया जाए लेकिन इसके बाद व्यापारियों ने कहा कि खरीदी करने के लिए कैश उपलब्ध नहीं है।

जिससे बाद बोली बन्द हो गई और नाराज किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला बंद करके विरोध प्रदर्शन किया।इस संदर्भ में मंडी सचिव करुणेश तिवारी ने बताया कि निर्धारित समय पर खरीदी हुई है उसके बाद व्यापारियों ने असमर्थता दिखाई। व्यापारियों ने कहा हमारे पास कैश की व्यवस्था नहीं है जिसके लिए बैंक जाना पड़ेगा। तब अधिकारियों ने जिन किसानों का अनाज रह गया है उनको आश्वासन दिया कि उनके अनाज की बोली अगले दिन हो जाएगी।

Next Post

कान्याखेड़ी जलाशय डूब क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

Thu May 21 , 2026
जावर। कान्याखेड़ी जलाशय के डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम केशोपुर के पुनर्वास स्थल पर बुधवार सुबह अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई. सूचना मिलते ही तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा तथा डोडी चौकी प्रभारी दिनेश यादव पुलिस एवं राजस्व के दल के साथ मौके […]

You May Like