नई दिल्ली, रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के एक अजीब और विवादास्पद बयान ने सोशल मीडिया पर भारी बवाल खड़ा कर दिया है। शो में विजिटर्स डे के दौरान अपने पति और मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना से मुलाकात के बाद आकांक्षा का गुस्सा और नाराजगी खुलकर सामने आई।
पति गौरव से मुलाकात पर आकांक्षा का विवादित बयान
पति गौरव खन्ना के मिलने आने पर जहां एक तरफ माहौल भावुक होना चाहिए था, वहीं आकांक्षा ने उन्हें अपना एक्स बताते हुए कहा कि संकट के इस समय में उन्हें अपने माता-पिता के सहारे की जरूरत थी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि शो में उनसे मिलने कोई अनजान व्यक्ति आया था।
कुत्ते से तुलना कर बैठीं यूजर्स का गुस्सा
बातचीत के दौरान हद तो तब हो गई जब आकांक्षा ने गुस्से में कह दिया कि गौरव की बजाय उनके पालतू कुत्ते को भेज दिया जाता तो उन्हें ज्यादा खुशी होती। इस विवादित बयान के सामने आते ही गौरव खन्ना के फैंस और नेटिजन्स भड़क उठे और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

