घुघरी में जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला आयोजित

पेयजल स्रोतों की जांच के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण

 

मंडला।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला के कार्यपालन यंत्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सभागार घुघरी में मंगलवार को जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद घुघरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भावना भ्रात्रवंशी ने की।

कार्यशाला में ब्लॉक की 47 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांच संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञ उमा गणेश लोधी ने बताया कि फील्ड टेस्ट किट से फ्लोराइड, पीएच, आयरन, नाइट्रेट, अमोनिया, क्लोराइड, टर्बिडिटी, अल्कालिनिटी, हार्डनेस और क्लोरीन सहित 10 प्रमुख तत्वों की जांच संभव है।

विभाग द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को पेयजल स्रोतों की जांच हेतु फील्ड टेस्ट किट, जीवाणु परीक्षण हेतु एच-2एस वॉयल्स और जल उपचार के लिए जर्मेक्स का वितरण किया गया।

कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री अभय कुमार जोशी, विकासखंड समन्वयक नीलम पटेल, हैंडपंप तकनीशियन अनिल उईके, परमानंद मर्सकोले, चंद्रभान मार्को सहित पंचायतों के सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

नगर निगम ने चार दुकानो पर की तालाबंदी

Wed Aug 6 , 2025
रीवा।निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार नगर निगम ने राजस्व वसूली हेतु बड़े बकायादार, व्यापारियों पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर जारी है. इस क्रम में नगर निगम जोन क्रमांक 04 अंतर्गत वार्ड 26 के भवन क्रमांक 766/4 आनंद पंजवानी पिता नानक राम पर राशि 40730=00 […]

You May Like