अंबेडकर चौक पर साइकिल विवाद में हुई मारपीट 

सिंगरौली।  बैढ़न थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर शनिवार की दोपहर साइकिल को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें 10 से 15 वर्ष का एक नाबालिग अधेड़ व्यक्ति को बार-बार उठाकर जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, जबकि कुछ लोग वीडियो बनाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद साइकिल को लेकर शुरू हुआ था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Next Post

देवसर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल 

Sun Jul 26 , 2026
देवसर। देवसर क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि देवसर मुख्य बाजार सहित आसपास के गांवों में बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए कई लोग बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री, पंजीकरण और आवश्यक अनुमति के […]

You May Like