गोलीकांड: इंजीनियर ने तोड़ा दम, हत्या की धारा बढ़ी

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत बड़ा पत्थर इलाके में आज सुबह शिव शक्ति चौराहे के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर पर फायरिंग कर दी थी। गोली युवक के सिर में लगी जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा था। जिसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां दोपहर तीन बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है, अब तक की जांच में रायपुर का प्रापर्टी विवाद सामने आया है। कुछ संदेहियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है जांच चल रही है।

पुलिस के मुताबिक क्लेरेंस एडकिन्स (49) निवासी बड़ा पत्थर, रांझी का सिविल इंजीनियर था। गुरूवार सुबह करीब आठ बजे वे अपने बेटे को मोटरसाइकिल से स्कूल छोडक़र वापिस घर लौट रहा था। वह शिव शक्ति चौराहे के पास पहुंचा तभी मोटरसाइकिल से दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उन्होंने आते ही क्लेरेंस की ओर बंदूक तानी और फायर कर दिए। बदमाशों ने बेहद करीब से निशाना साधते हुए फायरिंग की, जिसके कारण गोली सीधे सिर में जा धंसी। गोली लगते ही वह अचेत होकर सडक़ पर गिर पड़े, जबकि हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ दोपहर तीन बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान और उनके भागने के मार्ग का पता लगाया जा सके। गोलीकांड से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें आरोपी फायरिंग करते नजर आ रहे है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हमले के पीछे रायपुर का जमीन विवाद सामने आ रहा है। पुलिस परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है।

Next Post

सेंटकॉम ने ईरान की नाकाबंदी के तहत 31 जहाजों को वापस लौटने का दिया निर्देश

Thu Apr 23 , 2026
वाशिंगटन, 23 अप्रैल (वार्ता) ईरान के खिलाफ अमेरिका ने अपनी नौसैनिक नाकाबंदी को और कड़ा कर दिया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने गुरुवार को पुष्टि करते हुए कहा कि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया […]

You May Like