CM डॉ. यादव गुवाहाटी में निवेशकों संग करेंगे वन-टू-वन चर्चा, MP को बनाएंगे निवेश का प्रमुख केंद्र

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अक्टूबर को गुवाहटी, असम में पूर्वोत्तर राज्यों के निवेशकों और भूटान के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस अवसर पर रॉयल भूटान काउन्सलेट के काउंसिल जनरल जिग्मे थिनायल नामग्याल भी संबोधित करेंगे।

इस सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के प्रमुख निवेश सेक्टर और उद्योग-अनुकूल नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की संकल्पबद्धता और मजबूत नीतियां निवेशकों को विश्वास देती हैं कि प्रदेश में उनके व्यवसाय के लिए सभी संसाधन और अवसर उपलब्ध हैं। यह पहल पूर्वोत्तर और मध्यप्रदेश के उद्योगों के लिए साझी संभावनाओं का नया मार्ग खोलेगी।

मध्यप्रदेश की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और बाजार तक आसान पहुंच इसे निवेशकों के लिए एक अनूठा और अनुकूल केंद्र बनाती है। राज्य ने उद्योग-अनुकूल नीतियों और क्लस्टर आधारित विकास मॉडल को तैयार किया है, जिससे निवेशक अपनी योजनाओं को तेजी से लागू कर सकते हैं।

एग्रो और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में राज्य निवेशकों को कृषि उत्पादन और प्रोसेसिंग क्षमताओं का लाभ देता है। टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर राज्य की परंपरागत और आधुनिक क्षमताओं का मजबूत उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिससे निर्यात और रोजगार दोनों में वृद्धि संभव होती है। फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में मध्यप्रदेश कच्चे माल, अनुसंधान एवं विकास और उत्पादन के अवसर प्रदान करता है।

सीमेंट, मिनरल्स, इंजीनियरिंग, पेट्रोकेमिकल्स, केमिकल्स, टूरिज्म, वेलनेस, रिन्यूएबल एनर्जी और प्लास्टिक्स-पॉलिमर्स जैसे क्षेत्र राज्य को बहुआयामी निवेश विकल्प उपलब्ध कराते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से ये निवेश केवल व्यवसाय के लिए ही नहीं, बल्कि आर्थिक विकास और स्थायी अवसरों के मार्ग के रूप में भी विकसित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश पूर्वोत्तर के उद्योगपतियों के लिए निवेश का आदर्श स्थल बन चुका है। राज्य की सुविधाएं, फार्मा हब, सीमेंट यूनिट्स, टी-रिसर्च और प्लांटेशन, लॉजिस्टिक केंद्र और पेट्रोकेमिकल्स जैसी सुविधाओं के साथ निवेशकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करती हैं।

Next Post

कोलकाता को लगातार चौथी बार सबसे सुरक्षित शहर का मिला दर्जा , तृणमूल कांग्रेस ने ममता के नेतृत्व की सराहना की

Sat Oct 4 , 2025
कोलकाता, 04 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने महानगर कोलकाता को देश का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किए जाने पर शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व की सराहना की। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो(एनसीआरबी) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता में प्रति लाख लोगों पर 83.9 […]

You May Like