युवक बोला, पंडाल फाड़कर आई गोली

ग्वालियर। जनकताल पर रंगीले हनुमान मंदिर के पास हैंडपंप से पानी भर रहे युवक की जांघ में लगी गोली के बारे में पुलिस को फिलहाल कुछ पता नहीं चला है। युवक ने अपने बयान में इतना ही कहा है कि वह माता मंदिर में ले जाने के लिए पानी भर रहा था, तभी ऊपर से पंडाल फाड़कर गोली आई जो उसकी जांघ में लगी। बहोड़ापुर पुलिस ने रात में इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। जांच की जा रही है और पुलिस उन स्थानों की पड़ताल कर रही है जो ऊंचाई पर है और जहां से गोली आकर लग सकती है। शिवम सक्सैना 24 वर्ष पुत्र अशोक सक्सैना निवासी भेलसे वाली माता को गोली लगी है।

 

Next Post

टी एस सी बोश ने आरईसी लिमिटेड के निदेशक का कार्यभार संभाला

Fri Oct 3 , 2025
नई दिल्ली। टी एस सी बोश ने 3 अक्टूबर 2025 से आरईसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएँ) का कार्यभार संभाल लिया है। यह नियुक्ति 1 अक्टूबर को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के बाद विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के माध्यम से हुई। विद्युत क्षेत्र में 35 वर्षों के […]

You May Like