टी एस सी बोश ने आरईसी लिमिटेड के निदेशक का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। टी एस सी बोश ने 3 अक्टूबर 2025 से आरईसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएँ) का कार्यभार संभाल लिया है। यह नियुक्ति 1 अक्टूबर को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के बाद विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के माध्यम से हुई।

विद्युत क्षेत्र में 35 वर्षों के अनुभव वाले श्री बोश ने आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है और रणनीतिक निर्णय, व्यवसाय विकास तथा हितधारकों के समन्वय में नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) जैसी राष्ट्रीय विद्युतीकरण पहलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आरईसी में कार्यकारी निदेशक (इंजीनियरिंग) के रूप में उन्होंने परियोजनाओं के मूल्यांकन, वित्तपोषण और कार्यान्वयन में उल्लेखनीय नेतृत्व दिखाया। उनकी विश्लेषणात्मक और प्रबंधकीय कुशाग्रता, रणनीतिक निगरानी और दूरदर्शिता आरईसी को भारत के विद्युत और अवसंरचना क्षेत्र में एक विश्वसनीय और प्रभावशाली वित्तीय भागीदार के रूप में स्थापित करती है।

Next Post

कार की टक्कर से महिला व दो बच्चे घायल

Fri Oct 3 , 2025
ग्वालियर। डबरा सिटी थाना क्षेत्र में गीता टॉकीज चौराहे के पास दोपहर में हादसा हो गया। कार चालक की लापरवाही से बाइक से जा रहा परिवार घायल हो गया। बाइक पर बैठी महिला व उसके दो छोटे बच्चे घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद कार […]

You May Like