राजकुमार-पत्रलेखा के घर आई खुशखबरी

बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की चौथी सालगिरह पर बेटी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।

बॉलीवुड में इस समय खुशियों का माहौल है। एक के बाद एक सेलेब्स के घर नई खुशखबरी आ रही है। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंट्स बने थे और अब राजकुमार राव और पत्रलेखा भी पेरेंट्स बन गए हैं। पत्रलेखा ने 15 नवंबर को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया।

हालांकि, राजकुमार राव ने इस खुशी भरी खबर को सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अपने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि “हम चांद पर हैं, भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है। भगवान ने हमें हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।”

Next Post

अमल-शहबाज को रोहित शेट्टी ने सुनाई खरी-खोटी

Sat Nov 15 , 2025
बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में इस बार रोहित शेट्टी घरवालों की जमकर क्लास लगाते नजर आएंगे। शहबाज और अमल को खूब सुनाएंगे, जबकि गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट की तारीफ करेंगे। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार भी सलमान खान […]

You May Like