कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा

सीधी। कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश मशरूका बरामद किया। कार्रवाई में 2 लाख 80 हजार कीमत का सोने-चांदी का मशरूका बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 18/19 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात ग्राम भलुहा निवासी विनोद कुमार मौर्या के घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 3,100 नगद एवं आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल चोरी कर लिया गया था। घटना के दौरान परिजनों को कमरे में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति घर से भाग रहा था। शोर मचाने पर आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। इसी दौरान आरोपी अशोक कुमार सिंह द्वारा ग्राम उपनी निवासी बिरजू कोल के घर से नगदी एवं मोबाइल चोरी किए जाने तथा ग्राम भलुहा निवासी मुकेश कोरी का मोबाइल चार्जर सहित चोरी किए जाने की जानकारी भी सामने आई। आरोपी को डायल-112 की सहायता से पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली लाया गया। दूसरी चोरी का खुलासा भी विवेचना के दौरान हुआ। ग्राम उपनी निवासी अरुण सिंह गहरवार के घर दिनांक 12/13 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात चोरी की घटना हुई थी। फरियादी के अनुसार घर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति पेटी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित मशरूका चोरी कर ले गया था। घटना के बाद घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर खाली पेटी बरामद हुई थी।

जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं पुलिस कार्रवाई के आधार पर दोनों चोरी की घटनाओं में अशोक कुमार सिंह पिता भाई लाल सिंह निवासी ग्राम उपनी, थाना कोतवाली, जिला सीधी की संलिप्तता सामने आई। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें चोरी की वारदातों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से नगदी को छोड़कर चोरी किया गया अधिकांश मशरूका बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा चोरी की नगदी खर्च कर देना बताया गया है। बरामद मशरूके में सोने की 01 नग मनचली, सोने के 02 नग लॉकेट, सोने की 01 नग अंगूठी, चांदी की 04 नग पायल, चांदी की 04 नग पुरानी इस्तेमाल की हुई मुद्रियां एवं अन्य चोरी की सामग्री शामिल है। बरामद मशरूके की अनुमानित वर्तमान कीमत 2 लाख 80 हजार रूपए है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा चोरी की घटनाओं से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। कार्रवाई में उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी कोतवाली, प्रधान आरक्षक गोपाल, विकास पाण्डेय, राजकुमार सिंह, शिव शंकर तिवारी का योगदान रहा।

Next Post

स्वस्थ जीवन की ओर कदम, स्वास्थ्य शिविर आयोजित 

Wed Sep 23 , 2026
शाजापुर, आयुष विभाग जिला शाजापुर एवं विवेकानंद स्मृति सेवा न्यास शाजापुर द्वारा 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आयुष विभाग की टीम द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महाराष्ट्र समाज धर्मशाला वजीरपुरा में लगाया गया. जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पित इस पहल से बड़ी संख्या […]

You May Like