
भोपाल। पिपलानी इलाके में संचालित एक हास्टल में कुछ बदमाशों ने पथराव कर दिया. दहशत फैलाने वाले संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. पथराव की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक पटेल नगर में शुक्रवार को रात एक हॉस्टल पर पथराव किया गया. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है. हॉस्टल संचालक दुर्गेश तिवारी पथराव कराने की घटना को लेकर एक पुष्पराज यादव नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं. पथराव से हॉस्टल की संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है. फिलहाल इसकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही है.
